Skip to content
 
   हमारे बारे में

 

प्रौद्योगिकी सूचना, पूर्वानुमान एवं मूल्यांकन परिषद (टाइफैक) एक स्वायत्तशासी संगठन है जिसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अन्तर्गत 1988 में स्थापित किया गया था । इसके कार्यों में प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दूर दृष्टि, प्रौद्योगिकी प्रक्षेप-पथों (ट्रेजेक्ट्रीज) के मूल्यांकन और राष्ट्रीय महत्व के चुने हुए प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में नेटवर्क कार्यों द्वारा प्रौद्योगिकी नवपरिवर्तन को सहायता प्रदान करना शामिल था ।

1993 से टाइफैक ने विभिन्न संभावनाशील प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में देश के लिए एक प्रौद्योगिकी दृष्टि तैयार करने का प्रमुख कार्य प्रारम्भ किया है । प्रौद्योगिकी परिदृश्य 2020 कार्यों के परिणाम स्वरूप 17 दस्तावेजों का सेट तैयार हुआ है जिसमें 16 प्रोद्योगिकीय क्षेत्रों और एक सेवाओं पर केन्द्रित है । यह प्रयास अनूठा और अग्रणी कार्य है जिसमें शिक्षा क्षेत्र, उद्योगों और सरकार के 5000 से अधिक वैज्ञानिक, प्रौद्योगिकीविद और कारपोरेट प्रबंधक जुड़े हैं । 

 सेक्टर अपडेट्स

मिशन मोड में प्रौद्योगिकी परिदृश्य 2020 परियोजनाओं पर आवरण योजना' के अन्तर्गत्, कृषि को एक महत्वपूर्ण क्षेत्र के रूप में निम्नलिखित नियत उद्देश्यों के साथ लिया गया है :

• सम्पोषण (स्टेनेबिलिटी) की प्राप्ति हेतु कम उत्पादकता वाले क्षेत्रों में फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी निदर्शन
• प्राथमिक प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन के साथ जुड़े फसल विविधीकरण
• जल पोषक एवं खेत ऊर्जा प्रबंधन
• जलवायु परिवर्तन/आपदा प्रबंधन