Skip to content
Home प्रवर्तन कार्यक्रम
प्रवर्तन कार्यक्रम E-mail

प्रवर्तन (इनोवेशन) कार्यक्रम

प्रवर्तन कार्यक्रमों को विकासशील प्रौद्योगिकियों के विकास के विशिष्ट उद्देश्य, उद्योग कृषि, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे क्षेत्रों के लिए लाभकारी उपकरणों और प्रणालियों के साथ डिजाइन किया गया है । इन गतिविधियों में से अधिकांश  में टाइफैक उद्योग, शिक्षा जगत ओर सरकारी अनुसंधान प्रयोगशालाओं के साथ बहुत घनिष्ठता से कार्य करता है जिसका उद्देश्य विशेष क्षेत्र की समस्याओं को दूर करना, उन्नत  प्रौद्योगिकियो में रोजगार हेतु प्रयास अथवा प्रौद्योगिकीय प्रगति को लाना है । वर्तमान में ऑटोमोबाइल्स, जैव-उत्पादों और जैव  प्रक्रियाओं, उन्नत यौगिकों (कम्पोजिट्स)और एस.एम.ई. क्षेत्र पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है ।